आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएससी कृषि, एमएड, बीए, बीएससी, बीकाम की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं हैं।
बीएससी कृषि की परीक्षा 22 हजार छ़ात्र देंगे, बीएससी कृषि की पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक नौ नोडल केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। एमएड सत्र 2023- 25 की प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022- 24 की द्वितीय सेमेस्टर, सत्र 2021- 23 की तृतीय सेमेस्टर सत्र 2020 -22 की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी। इसमें 1500 छात्र शामिल होंगे।परीक्षा सात नोडल केंद्र पर कराई जाएगी।
वर्ष 2023 के स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकाम, बीकाम वाकेशनल, प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष, एमए, एमएससी, एमकाम की भूतपूर्व संस्थागत और व्यक्तिगत की पुनर्परीक्षा 15 मई तक होंगी, इसके लिए आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब चार हजार छात्र शामिल होंगे।