Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Agra’s BSF Jawan killed in Bangladesh border
agraleaks

Agra’s BSF Jawan killed in Bangladesh border

lal
आगरालीक्स……
आगरा के बहादुर लाल ने बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों का अंतिम सांस तक डटकर सामना किया, सीने में गोली लगी और वीर सपूत शहीद हो गया। मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर कागरौल के गांव गढ़ी कालिया पहुंचेगा।
कागरौल के गांव गढ़ी कालिया निवासी गोविंद सिंह चाहर (45) पुत्र बनवारीलाल 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह एएसआई के पद पर थे। उनकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश बार्डर पर थी।
आतंकवादियों से किया मुकाबला 
रविवार रात दर्जनभर आतंकियों के देश में घुसने की सूचना मिली थी। गोविंद सिंह समेत करीब नौ जवानों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।
कुछ चलकर श्यामा नदी के पास गोविंद सिंह का आतंकवादियों से मुकाबला हुआ। गढ़ी कालिया के बहादुर बेटे ने बड़ी देर तक उनका सामना किया। उधर से अंधाधुंध गोलियां चलती रहीं लेकिन पराक्रमी ने अपना मोर्चा नहीं छोड़ा।
देश के दुश्मन पूरी तैयारी के साथ आए थे। गोविंद सिंह उनके रास्ते में चट्टान बनकर खड़े हो गए। गोली लगने पर भी पराक्रमी के कदम पीछे नहीं हटे और लड़ते-लड़ते शहीद हो गए।
उनकी शहादत की सूचना रविवार देर रात परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। सोमवार को हजारों लोग शहादत को नमन करने पहुंचे। सोमवार को गम में डूबे गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!