
रिटेल मार्केट की दो बडी कंपनी ईजी डे संचालित कर रही भारती रिटेल लिमिटेड और बिग बाजार संचालित कर रही फृृयूचर रिटेल लिमिटेड में विलय हो गया है। इसके तहत कुछ शहरों में ईजी डे के नाम से सुपर मार्केट संचालित होंगी तो कई शहरों में यह बिग बाजार के नाम से संचालित की जाएंगी। बिजनेस को देखते हुए छोटे रिटेल स्टोर का नाम परिवर्तित नहीं किया गया है। हालांकि, बिलिंग पर बिग बाजार के साथ भारती रिटेल लिमिटेड का नाम भी दर्ज किया जा रहा है। मगर ईजी डे द्वारा ग्राहकों को दी जा रही छूट और सुविधाओं पर संशय बना हुआ है।
Leave a comment