आगरालीक्स…आगरा में गर्मी का रेड अलर्ट, आज भी यूपी में सबसे गर्म रहा आगरा और झांसी. दो दिन तक कोई राहत नहीं…15 जून से हो सकती है बारिश
आगरा में गर्मी ने लोगों के होश उड़ दिए हैं. कूलर के साथ अब एसी भी ठंडक कम कर पा रहे हैं. दोपहर को मानो आसमान से आग बरस रही हो. घर से बाहर निकलने वाले लोगों को शरीर जलने जैसा महसूस हो रहा है. पिछले पांच दिन से आगरा प्रचंड गर्मी की चपेट में है. सुबह से ही सूरज की तेज तपिश इस कदर बिखरने लग जाती है कि शाम 6 बजे तक उससे राहत नहीं मिलती. रात को भी गर्माहट महसूस हो रही है. तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा आगराआईएमडी ने अगरा में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है. फिलहाल दो दिन तक तो राहत के कोई आसार नहीं हैं. 15 जून से मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. आज भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. झांसी का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/06/25) 44.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/06/25) 30.5
Departure from Normal(oC) 1.2