आगरालीक्स…आगरा में थाना हरीपर्वत, सिकंदरा, जगदीशपुरा सहित कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष बदले…जानिए आपके थाना क्षेत्र में अब कौन है प्रभारी
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में आज एक सितंबर से कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष बदले गए हैं. एक थाने से दूसरे थाने में इनका तबादला किया गया है. आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इन सभी की लिस्ट जारी की गई है. जानिए किस थाना क्षेत्र में कौन प्रभारी निरीक्षकथाना हरीपर्वत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी को थाना सिकंदरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.
थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना हरीपर्वत बनाया गया है.
थाना इरादतनगर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान को क्राइम ब्रांच भेजा गया है.
थाना जगदीशपुरा में निरीक्षक अपराध रामकुमार तोमर को थाना इरादतनगर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है.
थानाध्यक्ष पिढ़ौरा हरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष नाई की मंडी नियुक्त किया गया है.
थाना नाई की मंडी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी को प्रभारी निरीक्षक थाना बसई जगनेर बनाया है.
साइबर क्राइम विवेचना सेल के उत्तम चंद्र पटेल को थाना लोहामंडी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है
प्रभारी निरीक्षक थाना लोहामंडी ब्रजेश कुमार गौतम को थाना पिढ़ौरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.
थानाध्यक्ष बसई जगनेर अनिल कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है.
थाना नाई की मंडी निरीक्षक अपराध सुबोध कुमार को थाना जगदीशपुरा का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है.