Saturday , 13 June 2026
Home मथुरा Report: The structure of the Shri Banke Bihari Temple is weakening…#mathura
मथुरा

Report: The structure of the Shri Banke Bihari Temple is weakening…#mathura

61

मथुरालीक्स…क्या श्री बांकेबिहारी मंदिर की इमारत कमजोर हो रही है. एएसआई रिपोर्ट में खुलासा—छज्जों और दीवारों में आ चुकी हैं दरारें…

वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देश के कोने—कोने से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं. भक्तों की भारी भीड़ हर रोज यहां होती है. इस समय पुरुषोत्तम मास चल रहा है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं. मंदिर की गलियां कुंज हैं और गलियों में बने दुकानों व घरों के छज्जे जर्जर हो चुके हैं. मंगलवार को निकास द्वार के पास गली में एक भवन का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे लेकिन ये खतरा अभी भी है. गलियों में मौजूद भवन और दुकानें ही नहीं बल्कि बांकेबिहारी मंदिर की बिल्डिंग भी जर्जर और कमजोर हो रही है. इसके छज्जों और दीवारों में दरारें आ चुकी हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनरुसार यह खुलासा हाई पावर्ड कमेटी के निर्देश पर एएसआई की जांच में हुआ हे. एएसआई के तकनीकी सर्वेक्षण में भवन की नींव और संरचना कमजोर पाई गई है. एक साल पहले भी एएसआई ने मंदिर का सर्वेक्षण किया था लेकिन उसकी रिपोर्ट पर मंदिर की मजबूती के लिए कोई उपाय नहीं किए गए. एएसआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ऊपर की छत पर जाने के लिए पत्थर की दीवार में लोहे की सीढ़ियां बनाई गई हैं. मंदिर परिसर में बिना किसी सुनियोजित ढंग से पाइप, लोहे की रॉड रखने और बेठने की जगह बना दी गई हैं. परिसर छोटा होने के कारण भीड़ से मंदिर को क्षति पहुंचने की आशंका है.

ये सिफारिशें की गईं
मंदिर की छत पर भार कम किया जाए
पानी की टंकियों, आरओ और लोहे के भारी गर्डर तत्काल हटाए जाएं
आपातकालीन मरम्मत की जाए
लटके, दरारों वाले छज्जे, बालकनी पर सपोर्ट दिया जाए
प्रथम तल से रसोई और प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय शिफ्ट किया जाए
मंदिर के चारों तरफ के रासते चौड़े किए जाएं ताकि श्रद्धालु सुगमता से परिक्रमा कर सकें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Record crowds of devotees in Govardhan and Vrindavan before the conclusion of Purushottam Maas

मथुरालीक्स…पुरुषोत्तम मास खत्म होने से पहले गोवर्धन, वृंदावन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की...

मथुरा

Video News: Canopy collapses on devotees near Banke Bihari Temple; seven injured…#mathuranews

मथुरालीक्स…देखें वीडियो, वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, बंदरों की...

मथुरा

Mathura Live News: A devotee on his way to visit the Banke Bihari temple in Vrindavan died after falling ill…#mathura

मथुरालीक्स…वृंदावन में बांकेबिहारी के दर पर श्रद्धालु की मौत. भीषण गर्मी और...

मथुरा

Sad News: Two youths from Agra drowned in the Mansi Ganga at Govardhan; both died…#mathuranews

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले दो लड़के गोवर्धन की मानसी गंगा में डूबे....

error: Content is protected !!